Chhattisgarh Laborer Killed: जम्मूकश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर दी। इस आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने गोली मारने से पहले मजदूरों से उनका नाम पूछा था।

मृतक की पहचान दीपक रात्रे और भूपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों मजदूर ईंट भट्टे पर काम कर रहे थे।
जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल ने दी जानकारी
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर पोस्ट कर घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने बताया कि इस हमले के बाद उन्होंने डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है तथा आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने और उन्हें जल्द से जल्द ढेर करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में राज्य के दो श्रमिक की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मृतक दीपक रात्रे और भूपेंद्र कुमार श्रद्धांजलि दी और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
खबर अपडेट हो रही है….



