TrendingUttar Pradesh

Sultanpur News: निर्माणाधीन पुलिया पर टूटा बैरियर, स्लैब से टकराई बाइक; 45 वर्षीय अधेड़ की मौत

Sultanpur News: निर्माणाधीन पुलिया पर टूटा बैरियर, स्लैब से टकराई बाइक; 45 वर्षीय अधेड़ की मौत

सुल्तानपुर, अमृत विचार। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, बालमुकुंद पांडे पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण पांडे निवासी ग्राम भवानीपुर सरैया, थाना मोतीगरपुर, अपनी हीरो मोटरसाइकिल से बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में सपाही के पास निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरियर को बाइक ने तोड़ दिया, जिसके बाद वाहन पुलिया के स्लैब से टकरा गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से पुलिस को मिली। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को 100 शैया अस्पताल, बिरसिंहपुर भिजवाया, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद यातायात सामान्य रहा तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply