IndiaTrending

Mathura Bus Accident: स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मची चीख-पुकार, गंभीर रूप से घायल हुई 3 छात्राएं

School Bus Accident In Mathura MantVrindavan Road: मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को मांटवृंदावन मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छात्राओं को लेकर जा रही हनुमान प्रसाद धानुका स्कूल की बस की सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टरट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार छात्राओं में चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

Mathura Bus Accident: स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मची चीख-पुकार, गंभीर रूप से घायल हुई 3 छात्राएं
Mathura Bus Accident: स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मची चीख-पुकार, गंभीर रूप से घायल हुई 3 छात्राएं

राहगीर और थाना मांट पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा बस में फंसी छात्राओं को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही थाना मांट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल हुई तीन छात्राएं

हादसे में तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनकी पहचान चेतना, सविता तथा यति के रूप में हुई है। चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। अन्य छात्राओं को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका कराया गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टरट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही फरार चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद छात्राओं के परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने स्कूल वाहनों और भारी वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण तथा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply