Varanasi Municipal Corporation: सावन के पहले दिन वाराणसी नगर निगम ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले मीट, मछली और मुर्गा विक्रेताओं पर शिकंजा कस दिया। तीन दुकानों को बंद कराया गया और कुल 24,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कांवड़ यात्रा की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के सम्मान के लिए नगर निगम ने शहर के कांवड़ मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज के नेतृत्व में टीम ने कई क्षेत्रों में छापेमारी की। अभियान के दौरान प्रतिबंध के बावजूद खुली मिली तीन मीट दुकानों को तत्काल बंद कराया गया।
नियमों का उल्लंघन करने वाले पर 4,500 रुपये का जुर्माना लगाया
कार्रवाई के दौरान भोजूबीर क्षेत्र में अवैध रूप से मीट बेच रहे एक दुकानदार पर 5 हजार रुपये और शिवपुर में नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदार पर 4,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं अंधरापुल क्षेत्र में मीट बिक्री, प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने के आरोप में एक विक्रेता पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना
का उपयोग करने पर एक अन्य दुकानदार से भी 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर नगर निगम ने 24,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। डॉ. विजय अमृतराज, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने कहा कि सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। धार्मिक भावनाओं और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
नगर निगम का कहना है कि शहर की अधिकांश स्वेच्छा से बंद मिलीं। हालांकि जहां भी नियमों का उल्लंघन होगा, वहां सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



