India

मारुति की गाड़ियों की जबरदस्त डिमांड! जुलाई में 2.41 लाख यूनिट्स की सेल, 34% की बढ़त

Maruti Suzuki India ने जुलाई 2026 में घरेलू बाजार में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने इस दौरान भारत में 2,00,123 वाहन बेचे. यह कंपनी के इतिहास में किसी भी एक महीने की सबसे बड़ी घरेलू बिक्री है. कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2026 में घरेलू बिक्री, दूसरे ऑटो कंपनियों को सप्लाई और एक्सपोर्ट मिलाकर कुल 2,41,421 वाहनों की बिक्री हुई. पिछले साल जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 1,80,526 यूनिट था. यानी इस बार कंपनी की कुल बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली.

मारुति की गाड़ियों की जबरदस्त डिमांड! जुलाई में 2.41 लाख यूनिट्स की सेल, 34% की बढ़त

पैसेंजर व्हीकल और एक्सपोर्ट में भी शानदार परफॉर्मेंस

जुलाई के दौरान ने 1,96,203 पैसेंजर व्हीकल बेचे, जबकि लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 3,920 यूनिट रही. इसके अलावा कंपनी ने दूसरी ऑटो कंपनियों को 11,242 यूनिट की सप्लाई की और 30,056 वाहन विदेशों में एक्सपोर्ट किए.

SUV की सेल में सबसे ज्यादा बढ़त

कंपनी की लाइनअप की मांग भी लगातार बढ़ रही है. Brezza, Ertiga, e Vitara, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny, Victoris और XL6 जैसे मॉडलों की जुलाई 2026 में 78,851 यूनिट बिकीं. पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 52,773 यूनिट था.

छोटी और मिडसाइज कारों की भी बढ़ी मांग

Alto, SPresso, Baleno, Celerio, Ciaz, Dzire, Ignis, Swift और WagonR जैसी कारों की बिक्री भी बढ़ी है. जुलाई 2026 में इन मॉडलों की 1,03,456 यूनिट बिकीं, जबकि जुलाई 2025 में यह संख्या 72,662 यूनिट थी.

Eeco और Super Carry की सेल भी बढ़ी

Maruti की वैन Eeco की बिक्री भी बढ़ी है .जुलाई 2026 में इसकी 13,896 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 12,341 यूनिट की बिक्री हुई थी.वहीं, कंपनी के लाइट कमर्शियल व्हीकल Super Carry की 3,920 यूनिट बिकीं. पिछले साल जुलाई में इसकी बिक्री 2,794 यूनिट रही थी.

अप्रैल से जुलाई तक भी शानदार प्रदर्शन

वित्त वर्ष 202627 के पहले चार महीनों यानी अप्रैल से जुलाई के दौरान Maruti Suzuki की कुल बिक्री 9,24,145 यूनिट रही. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 7,08,387 वाहन बेचे थे. इसी दौरान घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल और LCV मिलाकर 7,34,930 यूनिट की सेल हुई, जबकि 1,54,792 वाहन विदेशों में एक्सपोर्ट किए गए.

अगर OEM सप्लाई को भी शामिल किया जाए, तो वित्त वर्ष 202627 के पहले चार महीनों में Maruti Suzuki की कुल घरेलू बिक्री 7,69,353 यूनिट रही.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply