Dehri Municipal Council EO Murder Case: बिहार के रोहतास से बेहद चौकाने वाली वारदात सामने आया है। यहां डेहरीडालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की अज्ञात बदमाशों ने पीटपीटकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इस वारदात को औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में अंजाम दिया।

इस हमले में ईओ विमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रोहतास जिले के डेहरी स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुनसान इलाके में अपराधियों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार डेहरी से बारुण नहर मार्ग के रास्ते पटना की ओर जा रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने मौका देखकर सुनसान इलाके में उन पर हमला कर दिया। अज्ञात अपराधियों ने पहले उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और गाड़ी रुकवा कर ड्राइवर को बंधक बनाया उसके बाद विमल कुमार के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें अधमरा कर दिया।
किसी तरह से गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पहुंचे रोहतास के डीएम और एसपी
बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही रोहतास के भी अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। रोहतास पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें कर लिया जाएगा।


