TrendingUttar Pradesh

Sawan Somvar: लखनऊ के महाकाल मंदिर में रात 12 बजे खुलेंगे गर्भगृह के पट, 2 बजे रुद्राभिषेक और 4 बजे भस्म आरती

Sawan Somvar: लखनऊ के महाकाल मंदिर में रात 12 बजे खुलेंगे गर्भगृह के पट, 2 बजे रुद्राभिषेक और 4 बजे भस्म आरती

लखनऊ, अमृत विचारः श्री महाकाल मंदिर राजेन्द्र नगर में सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए रात 12 बजे गर्भगृह के पट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर समिति के अनुसार रात 2 बजे रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सुबह 4 बजे भस्म आरती होगी। बाबा का विशेष श्रृंगार कर भोग अर्पित किया जाएगा। भक्तों को उज्जैन के महाकाल मंदिर से लाए गए हरिहर जल से जलाभिषेक कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक उन भक्तों का रुद्राभिषेक होगा जिन्होंने पहले से पूजन बुक कराया है। शाम को बाबा का भांग और मेवे से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद आरती और भोग अर्पित होगा।

रात्रि 11 बजे शयन मंगल आरती के साथ गर्भगृह के पट बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि सावन के सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। दर्शनपूजन की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। सुरक्षा और पेयजल के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि भक्तों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply