TrendingUttar Pradesh

श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: अयोध्या धाम स्टेशन पर अब 5 मिनट ठहरेंगी ये 10 प्रमुख ट्रेनें

श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: अयोध्या धाम स्टेशन पर अब 5 मिनट ठहरेंगी ये 10 प्रमुख ट्रेनें

लखनऊ, अमृत विचारः श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर 10 महत्वपूर्ण मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि की है। अब इन ट्रेनों का ठहराव 2 मिनट के बजाय 5 मिनट का होगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, संशोधित समयसारिणी 3 और 4 अगस्त से चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। इससे यात्रियों को चढ़नेउतरने और सामान रखने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। साबरमती एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, गंगासतलज एक्सप्रेस और जम्मूतवीकोलकाता/कोलकाताजम्मूतवी एक्सप्रेस समेत अयोध्या से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों के यात्रियों को इस फैसले से राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवन ऐप या अधिकृत पूछताछ केंद्रों से ट्रेन का संशोधित समय अवश्य जांच लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply