Gadchiroli Liquor Smuggling: गड़चिरोली जिले में शराबबंदी कानून लागु है। बावजूद इसके अवैध तरीक से शराब की तस्करी करने का सिलसिला जारी है। ऐसे अवैध व्यवसाय के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जिला पुलिस अधिक्षक एम. रमेश ने पुलिस विभाग को दिया है।

गुरूवार को एलसीबी, पुलिस आष्टी पुलिस ने तो शुक्रवार को शराब तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो अलगअलग जगह पर जाल बिछाकर शराब से भरं दो वाहनों को जब्त किया है। वहीं इस कार्रवाई में पुलिस ने दो वाहन समेत कुल 22 लाख 99 हजार 400 रूपयों का माल जब्त किया है। इन कार्रवाइयों में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दो जगह छापेमारी
यह कार्रवाईयां जिला पुलिस अधिक्षक एम. रमेश के आदेश नुसार अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधीरा, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी., सहायक पुलिस अधीक्षक, अनिकेत हिरडे के मार्गदर्शन में एलसीबी प्रमुख अरुण फेगडे, सहायक पुलिस निरीक्षक भगतसिंग दुलत, गडचिरोली पुलिस थाने के थानेदार विनोद चव्हाण, आष्टी पुलिस थाने के थानेदार विशाल काले, पुलिस उपनिरीक्षक काशिनाथ शेडमाके समेत एलसीबी के कर्मी सुधाकर दंडिकेवार, रोहीत गोंगले, दिपक लोणारे आदि ने की।
आष्टी और गड़चिरोली में पुलिस का शिकंजा
7.6 लाख का माल जब्त गुरूवार को आरमोरी मार्ग से में कार की सहायता से शराब की तस्करी होने की गोपनिय जानकारी मिलते ही एलसीबी और गडचिरोली पुलिस ने आरमोरी मार्ग पर जाल बिछाया। इसी बीच एम.एच. 33 एडी 3192 क्रमांक की वाहन संदेहास्पद स्थिति में आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने उक्त वाहन रोककर जांच करने पर वाहन में देशीविदेशी शराब दिखाई दी।
ये भी पढ़े:
जिससे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लाख रूपये किमत की कार और शराब समेत कुल 7 लाख 60 हजार 800 रूपयों का माल जब्त किया है। वहीं इस मामले में शहर के गोकुलनगर निवासी प्रमोद दिलीप भोयर और मुकेश प्रकाश बोधलकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
येणापुर में जाल बिछाकर पकड़ा वाहन
दुसरी कार्रवाई आष्टी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले येणापुर गांव में की गई। जहां के जलनगर निवासी अब्दुल फरहान शेख यह एम. एच. 34 बीझेड7617 क्रमांक की बोलेरो वाहन से शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने येणापूर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक में जाल बिछाया। इसी बीच उक्त वाहन आते हुए दिखाई देते ही पुलिस ने वाहन को रोककर वाहन की जांच की।
जहां पर अवैध शराब दिखाई दी। जिससे पुलिस ने 5 लाख रूपये किमत की वाहन और शराब समेत कुल 15 लाख 38 हजार 600 रूपयों का माल जब्त किया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आष्टी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की अधिक जांच पुलिस उपनिरीक्षक काशिनाथ सेडमाके कर रहे हैं।



