TrendingUttar Pradesh

Raebareli News: बांदा-बहराइच हाईवे पर कांवड़ियों से भरे ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, 7 गंभीर घायल

Raebareli News: बांदा-बहराइच हाईवे पर कांवड़ियों से भरे ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, 7 गंभीर घायल

रायबरेली। सावन के पहले सोमवार पर शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बांदाबहराइच हाईवे पर तरौंजा के पास कांवड़ियों से भरे ईरिक्शा को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सात कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय एक कांवड़िए की मौत हो गई।

औसानेश्वर महादेव मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शिवगंज नगर पंचायत के ढेकवा गांव से 10 कांवड़ियों का जत्था रविवार रात करीब 10 बजे बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकला था। सोमवार तड़के करीब 4 बजे जलाभिषेक करने के बाद सभी कांवड़िए ईरिक्शा से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिवगढ़ थाना क्षेत्र के तरौंजा मजरे कुम्भी के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ईरिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में ये कांवड़िए हुए घायल

दुर्घटना में ईरिक्शा सवार कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शामिल हैं, भोलेंद्र उर्फ शिवम पुत्र राजकुमार चौरसिया, मोहित पुत्र बैजनाथ, अमन पुत्र रामप्रकाश मौर्य, अंकित पुत्र रामप्रकाश, रौनक पुत्र राम बहादुर, विवेक पुत्र बैजनाथ, मुकेश पुत्र दुर्गा प्रसाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया।

लखनऊ ले जाते समय युवक की मौत

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल भोलेंद्र उर्फ शिवम को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सीएचसी शिवगढ़ के चिकित्साधिकारी डॉ. अनमोल सिंह ने बताया कि एंबुलेंस और 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें कुछ की हालत गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि हादसे में घायल भोलेंद्र की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। सावन के धार्मिक उत्साह के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply