
लखनऊ, अमृत विचार: कन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल में “व्यापारी जागरूकता सम्मेलन” एवं “भारतीय व्यापार महोत्सव जागरूकता बैठक” का आयोजन किया गया। इसमें 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय व्यापार महोत्सव के आयोजन को लेकर जानकारी दी गई।
कनफेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री एवं दिल्ली चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रवीण खंडेलवाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय गुप्ता ने की।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि 12 अगस्त से शुरू हो रहे भारतीय व्यापार महोत्सव में 1000 से अधिक विभिन्न स्वदेशी कंपनियों के एक्जीबिटर्स अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायेंगे तथा बड़ी संख्या में महिला व्यापारी एवं स्टार्टअप क्षेत्र के युवा अपने नवाचार का शोकेस करेंगे। बड़ी संख्या में कंपनियां, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, ट्रेडर्स प्रतिभाग करेंगे। इससे व्यापारियों के लिए व्यापार करने के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा आधार कार्ड की तरह व्यापारियों का भी एक व्यापार कार्ड होना चाहिए ताकि एक ही लाइसेंस से सभी प्रकार के व्यापार किया जा सके उन्होंने कहा 400 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी घटी है किंतु अभी भी बहुत सा काम जीएसटी पर करना बाकी है। व्यापारी जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय गुप्ता ने व्यापारियों से व्यापार में बड़ी योजनाएं बनाने एवं उसके क्रियान्वयन पर फोकस किये जाने का आह्नान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव में राजधानी के व्यापारी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।
जागरुकता सम्मेलन में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, आसिफ किदवई, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा ,प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,नगर महामंत्री राजन मिश्रा, नगर महामंत्री मोहित कपूर ,राजीव शुक्ला, आशीष गुप्ता, संजय त्रिवेदी, महिला इकाई की अध्यक्ष अनिला अग्रवाल, डॉ. साकेत चतुर्वेदी ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
ः



