India

दिवाली से पहले SUV बाजार में धमाका! Maruti Victoris के खिलाफ उतरेंगी 3 नई गाड़ियां

भारतीय मिडसाइज SUV बाजार में मारुति सुजुकी विक्टोरिस इस समय सबसे तेजी से लोकप्रिय होने वाली गाड़ियों में शामिल है. लॉन्च के महज 8 महीने के भीतर इस SUV ने 1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया. इतना ही नहीं, इसकी मासिक बिक्री लगातार 10,000 यूनिट से ज्यादा बनी हुई है. यही वजह है कि अब दूसरी ऑटो कंपनियां मारुति विक्टोरिस को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं.

दिवाली से पहले SUV बाजार में धमाका! Maruti Victoris के खिलाफ उतरेंगी 3 नई गाड़ियां

आने वाले महीनों में हुंडई, होंडा और रेनॉ अपनी नई मिडसाइज SUVs भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली हैं. इन तीनों गाड़ियों की एंट्री से इस सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है.

हुंडई लाएगी नई मिडसाइज SUV

हुंडई दिवाली 2026 के आसपास एक नई मिडसाइज SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी के इस प्रोजेक्ट का कोडनेम Bc4i बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह SUV ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली हुंडई Bayon से प्रेरित होगी और भारत में Creta के साथ बेची जाएगी. नई हुंडई SUV की लंबाई लगभग 4.18 मीटर हो सकती है. इसमें 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों विकल्पों के साथ आएगा. इसके अलावा कंपनी इसमें फैक्ट्रीफिटेड CNG वेरिएंट भी पेश कर सकती है.

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट भी होगी लॉन्च

होंडा भी अपनी लोकप्रिय SUV एलिवेट का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. नई एलिवेट के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन इसके फ्रंट लुक को नया बनाया जाएगा. SUV में नई LED हेडलाइट्स, बदला हुआ बंपर और नया फ्रंट ग्रिल देखने को मिल सकता है. केबिन के अंदर नई सीट अपहोल्स्ट्री, अपडेटेड इंटीरियर ट्रिम और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. हालांकि इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा. इसमें मौजूदा 1.5लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121bhp की पावर देता है.

रेनॉ डस्टर हाइब्रिड करेगी दमदार वापसी

रेनॉ भी भारतीय बाजार में अपनी मशहूर डस्टर को नए हाइब्रिड अवतार में वापस लाने जा रही है. नई डस्टर हाइब्रिड में 1.8लीटर, 4सिलेंडर पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh लिथियमआयन बैटरी दी जाएगी. यह हाइब्रिड सिस्टम 160bhp की पावर देगा. कंपनी का दावा है कि डस्टर हाइब्रिड शहर में चलने के दौरान 80% समय तक EV मोड में चल सकती है, जिससे ईंधन की काफी बचत होगी. इसमें 8स्पीड मल्टीमोड DHT गियरबॉक्स मिलेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply