Death Of Woman After Childbirth Varanasi Hospital: चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव स्थित रुस्तमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम में 22 वर्षीय कंचन कुमारी की प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और बाद में शव को NH29 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। मृतका के परिजनों ने संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और डॉक्टर को तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ें रहे।

2 अगस्त को दिया जुड़वा बेटों को जन्म
बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को कंचन कुमारी ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें रुस्तमपुर के चौधरी नगर स्थित अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति मिथिलेश कुमार की तहरीर पर अस्पताल के डॉक्टर महेंद्र यादव, एक झोलाछाप डॉक्टर तथा एक नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ की धारा 106 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। फिलहाल मौके पर भारी तैनात है और NH29 पूरी तरह से बाधित है। स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने के प्रयास जारी हैं।


