TrendingUttar Pradesh

UP RERA : लखनऊ समेत 5 जिलों में 1412 करोड़ की 10 परियोजनाएं मंजूर, बिल्डिर विकसित करेंगे 1632 आवासीय – व्यावसायिक इकाइयां

UP RERA : लखनऊ समेत 5 जिलों में 1412 करोड़ की 10 परियोजनाएं मंजूर, बिल्डिर विकसित करेंगे 1632 आवासीय – व्यावसायिक इकाइयां

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ, गोरखपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर में 1412.55 करोड़ के निवेश से 1,632 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयां निर्मित की जाएंगी। इन परियोजनाओं से शहरों में बेहतर आवास और आधुनिक व्यावसायिक सुविधाओं का विकास होगा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण ने परियोजनाओं को मंजूरी दी है। निवेश के मामले में गाजियाबाद और इकाइयों में गौतम बुद्ध नगर सबसे आगे है।

सोमवार को रेरा मुख्यालय पर अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में 207वीं अथॉरिटी बैठक हुई। निजी विभिन्न परियोजनाओं का प्रेजेंटेंशन दिया गया और विस्तार से विचार करके पांच जिलों में 10 आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित श्रेणी की परियोजनाओं को स्वीकृत दी गई। निवेश के मामले में गाजियाबाद पहले स्थान पर रहा। यहां 957.20 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय व एक व्यावसायिक परियोजना मंजूर की गई। दोनों में कुल 625 इकाइयां बनेंगी। विकसित इकाइयों के मामले में गौतमबुद्ध नगर सबसे आगे रहा। यहां 281.64 करोड़ की तीन व्यावसायिक परियोजनाओं में 680 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

वहीं, लखनऊ में स्वीकृत 26.57 करोड़ की दो आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना में कुल 215 इकाइयां विकसित की जाएंगी। इसके अलावा गोरखपुर में 144.09 करोड़ से एक मिश्रित परियोजना में 69 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार मुरादाबाद में 3.05 करोड़ से एक आवासीय परियोजना में 43 इकाइयां बनाई जाएंगी। बिल्डरों द्वारा परियोजनाएं विकसित करके  भूखंड, फ्लैट, रोहाउस, विला, पेंट हाउस, दुकान, कॉम्पलेक्स आदि बनाकर बिक्री किए जाएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply