TrendingUttar Pradesh

बाराबंकी : धान की रोपाई के दौरान हिंसा, दलित मजदूरों को मुर्गा बनाकर पीटा, कार भी क्षतिग्रस्त

बाराबंकी : धान की रोपाई के दौरान हिंसा, दलित मजदूरों को मुर्गा बनाकर पीटा, कार भी क्षतिग्रस्त

कार्यालय संवाददाता, बाराबंकी, अमृत विचार : फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव में खेत विवाद के बीच धान की रोपाई के दौरान हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। मामले में अलगअलग पीड़ितों ने थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर सोमवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। 

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया पुरवा निवासी बराती का आरोप है कि रविवार शाम करीब चार बजे वह अन्य मजदूरों के साथ मदनपुर निवासी दिनेश कुमार जायसवाल के खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान नौमीलाल, सुनील, संतशरण, रामकुमार, अखिलेश समेत कई लोग पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए हमला कर दिया।

आरोप है कि धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही अन्य दलित मजदूरों को बंधक बनाकर ‘मुर्गा’ बनाकर पीटा गया। वहीं, ग्राम शेखूपुर निवासी पवन कुमार ने आरोप लगाया कि मामले की जानकारी मिलने पर वह शाम करीब पांच बजे अपने रिश्तेदार दिनेश कुमार के खेत पर पहुंचे थे। उस समय विवाद के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। आरोप है कि आरोपी वहां से जाते समय दबंग नौमीलाल, सुनील आदि उनकी कार में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर गए तथा कार में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण कागजात भी अपने साथ ले गए। 

आरोप यह भी कि इससे पहले दबंगों ने दिनेश कुमार के खेत में केमिकल डालकर धान की फसल नष्ट कर दी थी, जिसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। पीड़ितों ने थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply