TrendingUttar Pradesh

LDA News : एलडीए के बदले जोनल अधिकारी, रविनंदन को जोन-1, उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई के लिए किया बदलाव

LDA News : एलडीए के बदले जोनल अधिकारी, रविनंदन को जोन-1, उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई के लिए किया बदलाव

लखनऊ, अमृत विचार : शहर में अवैध निर्माण, विपरीत भूप्रयोग समेत अन्य प्रवर्तन की कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारियों में फेरबदल किया गया है। अब जोन1 की जिम्मेदारी विशेष कार्याधिकारी रवि नंदन सिंह को दी गई है।  

सोमवार को उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जोनल अधिकारियों को इधर से उधर किया। प्रवर्तन जोन1 का विशेष कार्याधिकारी रवि नंदन सिंह को जोनल अधिकारी बनाया है। अब तक जोन1 में तैनात रहे विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी को जोन2 की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह जोन3 का जोनल अधिकारी स्मारक समिति के प्रबंधक मान सिंह को बनाया है। जोन4 का जोनल अधिकारी उपसचिव अतुल कृष्ण सिंह को बनाया है।

यहां तैनात रहे माधवेश कुमार को जोन7 की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, जोन5 का नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह और जोन6 का विहित प्राधिकारी विपिन शिवहरे को बनाया है। ये फेरबदल अलीगंज में अवैध बिल्डिंग में अग्निकांड होना व अवैध निर्माण मामले में विजिलेंस द्वारा पकड़े गए जेई व पंप ऑपरेटर प्रकरण को देखते हुए किया गया है। 

ये लिंक अधिकारी देखेंगे जोनल की अनुपस्थिति में काम

जोन1 उप सचिव माधवेश कुमार
जोन2 विशेष कार्याधिकारी रविनंदन सिंह
जोन3 विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी
जोन4 नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह
जोन5 विहित प्राधिकारी विपिन शिवहरे
जोन6 स्मारक समिति प्रबंधक मान सिंह
जोन7 उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply