अमृतसर : आज उत्तरी विधानसभा वार्ड नंबर 8 आकाश एवेन्यू फतेहगढ़ चूड़ियां रोड चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद पूर्व पंजाब भाजपा पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक साथ में आयोजक वार्ड इंचार्ज जिला भाजपा सचिव कपिल शर्मा , मंडल अध्यक्ष किशोर रैना , महासचिव विक्रम धाधोना, अर्जुन मलिक ,वरिंदर सिंह, संदीप सिंह, अनिल शर्मा ,इंद्रजीत,राजेश ,रितेश शर्मा व वार्ड के प्रमुख निवासियों ने भाग लियाl इस अवसर पर इलाका निवासियो द्वारा मलिक द्वारा मेयर व सांसद रहते अमृतसर में करवाए शानदार विकास के लिए उन्हें सम्मानित कियाl इस अवसर पर मलिक ने बताया कि पंजाब में पहले कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्ष जनता का शोषण किया , लूटा और भ्रष्टाचार के रिकार्ड बनाया l पंजाब की जनता ने 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार दी , पर आज पाँच साल सत्ता से बाहर रहने के बाद भी कांग्रेस नेता जनता की भलाई भूल अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए उलझे है जो स्वार्थ की लड़ाई जनता देख रही हैl

मलिक ने कहा 2022 चुनाव में जो में आम आदमी पार्टी बदलाव के नाम पर जो सत्ता में आए थे,रंगले पंजाब के उन्होंने सपने दिखाए थे आज लोगो को विकास नहीं मिला और आप पार्टी के नेताओ के परिवार व व्यापार का विकास हो गया l उद्योग धंधे राज्य से बाहर जा रहे हैं,युवा रोजगार के लिए अब भी छटपटा रहे हैं।मलिक ने कहा आप पार्टी के वादों की पोटली तो बहुत भारी थी,पर धरातल पर काम की कम तैयारी थी।कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा सूबा,खोखले दावों में पंजाब का विकास डूबा।यह भगवंत मान सरकार दिल्ली से चलती है यह जनता कहती है,पंजाब के मंत्री व नेता केजरीवाल की धखलंदाज़ी से अब सहमे रहते है और मजबूर है l मलिक ने कहा आप पार्टी ने उम्मीदें जो जगाई थीं, वो टूटती दिखती हैं ,अखबारों व सरकारी इश्तहारो में में झूठी खुशहाली की बस खबरें बिकती हैं l मलिक ने कहा आज पंजाब आम आदमी पार्टी के कुशासन, नशे, गैंगस्टर और अराजकता से आजादी चाहता है। इसलिए पंजाब सुशासन के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर देख रहा है। पंजाब को बर्बादी की कगार पर पहुंचाने के बाद अब अपने खिलाफ उठ रहे जनआक्रोश से डरी हुई भगवंत मान सरकार पूरी तरह बौखला चुकी है और सत्ता जाने का भय इतना गहरा है कि अब पंजाब सरकार जनता व सरकारी कर्मचारियों के आक्रोश को डराने और दबाने पर उतर आई है। पंजाब सरकार अपनी विफलताओं, भ्रष्टाचार और कुशासन को छिपाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता पर सुनियोजित हमला कर रही है।
यह किसी कानून व्यवस्था की कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को कुचलने की खतरनाक कोशिश है।मलिक ने बताया दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी जनता ने आप की विदाई तय कर दी है। यही कारण है कि सत्ता छिनने के डर में पंजाब की आप सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। लेकिन इतिहास गवाह है कि जो सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाती है, उसका पतन निश्चित होता है।आम आदमी पार्टी के कुशासन से आज पंजाब की जनता पूरी तरह त्रस्त आ गई है। पंजाब की आप सरकार सत्ता में आने से पहले किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। राज्य में विकास कार्य थम गए हैं और सरकार ने युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत और भ्रष्टाचार व नशा मुक्त प्रशासन के जो वादे किए थे, वे सब अधूरे रह गए हैं।2027 विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के पास आप व कांग्रेस के जन विरोधी भ्रष्टाचार सत्ता के माध्यम से के षड्यंत्र को जवाब देने और उसकी नाकामियों पर सबक सिखाने का अवसर है l मलिक ने याद दिलाया कि आप पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के सभी बड़े वादे झूठे साबुत हुए l सभी जिलो और छोटे कस्बों में आम आदमी कैंटीन खोली जाएगी. यहां पांच रुपये में आम आदमी को खाना मिलेगा. आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे. दिसंबर 2018 तक पंजाब के सभी किसानों को कर्ज मुक्त करने का वादा ड्रग्स के कारोबार में लिप्त सभी नेताओं को जेल और उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
शहरों में प्रॉपर्टी टैक्स को कत्म करने का वादा सरकार बनने के एक महीने के भीतर पंजाब को ड्रग्स फ्री बनाएंगे. 25 लाख लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे. सरकार बनने के छह महीने के भीतर ड्रग्स पीड़ितों का पुनर्वास करवाया जाएगा. सभी गांवों में ‘पेंडू सेहत क्लीनिक’ खोले जाएंगे जहां सभी दवाएं और टेस्ट फ्री में किए जाएंगे. वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन को 500 से बढ़ाकर 2500 किया जाएगा. विद्यार्थियो को मुफ्त टेबलेट व इंटरनेट डॉक्टर, नर्स, और सभी पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रोबेशन पीरियड के दौरान पूरा पेमेंट किया जाएगा हवा हवाई हो गए l मलिक ने कहा भाजपा का मानना है कि पंजाब में अपार संभावनाएं हैं और राज्य को कर्ज, नशा तथा धीमी विकास गति से बाहर निकालने के लिए भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार जरूरी है ,इससे केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनेगा और राज्य आत्मनिर्भर बनेगा।



