चंडीगढ़ : पूर्व सांसद पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों दलों की नीतियों ने पंजाब को गंभीर संकट में धकेल दिया है और रंगला पंजाब’ को ‘कंगला पंजाब’ बना दिया ।उन्होंने कहा कहा कि पंजाब की जनता अब मान चुकी है कि राज्य का विकास केवल भाजपा के विश्वपरसिद्ध नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है व मलिक ने बताया कि पंजाब की स्थिति पर राजनीतिक दलों की पिछली सरकारों के कुशासन को लेकर लोग का विश्वास है कि देश में भाजपा की डबल इंजन सरकारों द्वारा किया विकास वकांग्रेस व आप पार्टी द्वारा अपनी सरकारों में राज्य का किया विनाश l मलिक ने याद कराया की मोदी जी की लोकप्रियता से घबरा कर अवसरवादी कांग्रेस वआम आदमी पार्टी ने गठबंधन कर लिया था व नाकाम रहे ऐसे ही पंजाब में ना राहुल गांधी पंजे को वोट दिला पाएंगे ना केजरीवाल झाड़ू कोl

कांग्रेस पर मलिक ने आरोप लगाया कि नेताओ की आपसी कलह भ्रष्टाचार व निजी स्स्वार्थों के लिए खींचतान और गुटबाजी विधानसभा चुनाव से पहले ही पंजाब का विकास भूल अपना व अपने परिवारों के विकास की लड़ाई को प्राथमिकता जनता देख रही है l मलिक ने बताया की कांग्रेस व आप की सरकारों के समय राज्य पर बढ़ता कर्ज और बेरोजगारी व बिगड़ी कानूनव्यवस्था और नशाखोरी पर जनता स्वाल कर रही है l मलिक ने आरोप लगाया कि साल 2017 से 2022 के बीच जब पंजाब में कांग्रेस सत्ता में थी, तब राज्य पर लगभग ₹1 लाख करोड़ का नया कर्ज चढ़ा था। कांग्रेस कार्यकाल के अंत तक पंजाब का कुल कर्ज बढ़कर करीब ₹2.83 लाख करोड़ तक पहुंच गया था।कर्ज में निरंतर बढ़ोतरी आप पार्टी के कार्यकाल मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद कर्ज की रफ्तार और तेज हुई।
वित्तीय वर्ष 202627 के बजट अनुमानों के अनुसार, पंजाब का कुल बकाया कर्ज ₹4,47,754 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है ब वर्तमान में पंजाब के प्रत्येक नागरिक पर औसतन ₹1.25 लाख से अधिक का कर्ज है जिसका मतलब है कि राज्य की कुल अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा हिस्सा कर्ज के नीचे दबा हुआ है l मलिक ने बताया कि पंजाब सरकार जो नया कर्ज ले रही है, उसका एक बड़ा हिस्सा पुराने कर्जों का ब्याज चुकाने और प्रशासनिक खर्चों में ही चला जाता है और वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में नए बुनियादी ढांचे , विकास, जन सुधार योजनाओं के लिए बहुत कम पूंजी बचती है।मलिक में बताया इसके इलावा पंजाब में आप पार्टी व कांग्रेस की सरकारों में ड्रग्स और हेरोइन की तस्करी एक गंभीर समस्या बनी हुई है और कांग्रेस और AAP दोनों ही सरकारें इस नेटवर्क को तोड़ने में पूरी तरह नाकाम रही हैं।
कांग्रेस ने जहां पंजाब को कर्ज के जाल में छोड़ा, वहीं बदलाव का नारा देकर आयी आप पार्टी सरकार ने राजस्व बढ़ाने के कड़े उपाय करने के बजाय अपने परिवार व व्यापार का ही विकास किया और भ्रष्टाचार के लिए और अधिक कर्ज लेकर पंजाब को बर्बादी के द्वार पर खड़ा कर दियाl मलिक ने कहा जहाँ पंजाब में कांग्रेस नेता पंजाब के विकास पर ध्यान देने के बजाय केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं वहाँ आम आदमी पार्टी सरकार की विफलता कि वह 2022 विधानसभा चुनाव में किए झूठे चुनावी वादों से जनता नाराज है ,वहाँ रेत माफिया, ड्रग माफिया, भूमि माफिया , गैंगस्टर्स , नशा माफिया , आंतकवादीओ, रंगदारी फिरौती लेने वालो के आगे घुटने टेक राज्य की आप सरकार ने जनता को धोखा दिया l



