
नई दिल्ली : आज दिनांक 4 अगस्त, 2026 को यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट का एक प्रतिनिधि मंडल, फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल जी के नेतृत्व में डीसीपी शाहदरा श्री आर.पी. मीणा से मिला और राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद सांसद समाजवादी पार्टी, राहुल गांधी नेता विपक्ष, लोकसभा व सांसद कांग्रेस के खिलाफ लोकसभा में श्रीराम मंदिर प्रकरण में चंदा चोरी का नाटक करके हिन्दू धर्म, हिन्दू समाज, भगवाधारी संतों का जानबूझकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपमान किए जाने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 196/299/302/3 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किए जाने के संदर्भ में एफआईआर दर्ज करने हेतु शिकायत पत्र दिया गया, जिसकी एक प्रति थाना प्रभारी शाहदरा को भी दी गई। प्रतिनिधि मंडल मंे सर्वश्री दिगंबर नागा बाबा श्याम गिरि जी महाराज राष्ट्रीय सचिव यूएचएफ, डॉ. राधाकांत वत्स राष्ट्रीय सचिव यूएचएफ, धमेन्द्र बेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, यूएचएफ, अवध कुमार संगठन महामंत्री, दिल्ली प्रदेश यूएचएफ, विनोद गुप्ता उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश, सुबोध बिहारी सचिव, दिल्ली प्रदेश, राम कुमार आर्य सचिव, दिल्ली प्रदेश भी उपस्थित थे। सभी ने उपायुक्त शाहदरा से यह निवेदन किया कि भारत देश संतों, ऋशि मुनियों और गुरूओं का देश है। यहां पर किसी को भी इस प्रकार भगवाधारी संतों व भगवान राम का अनादर करने की छूट नहीं दी जा सकती। पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद, राहुल गांधी जैसे सभी सांसदों पर इस गंभीर अपराध मंे सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

Leave a reply



