India

रोहित-पंड्या बाहर, विराट और बुमराह को मौका, शुभमन गिल नही इस खिलाड़ी को कप्तानी, रॉबिन उथप्पा ने चुनी अपनी आल टाइम प्लेइंग 11

भारतीय टीम अब आईसीसी विश्व कप 2027 की तैयारी में लगी हुई है. टीम इंडिया ने पिछले बार रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी विश्व कप 2023 में बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया अब 2027 विश्व कप की तैयारी कर रही है.

रोहित-पंड्या बाहर, विराट और बुमराह को मौका, शुभमन गिल नही इस खिलाड़ी को कप्तानी, रॉबिन उथप्पा ने चुनी अपनी आल टाइम प्लेइंग 11

अब भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने भारतीय टीम की ऑल टाइम प्लेइंग 11 का चुनाव किया है, जिसमें उन्होंने कई सुपस्टार खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया है। तो आइए हम आपको रॉबिन उथप्पा के द्वारा चुनी गई प्लेइंग 11 के बारे में जानकारी देते हैं।

रॉबिन की प्लेइंग 11 में नहीं मिली रोहित शर्मा को जगह

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने अपनी एक ऑल टाइम ODI प्लेइंग 11 का ऐलान किया है। इस प्लेइंग 11 में रॉबिन ने भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को मौका दिया है। वहीं प्लेइंग 11 में तीसरे नंबर पर रॉबिन ने विराट कोहली को रखा है।

इसी के साथ ही मध्यक्रम में रॉबिन उथप्पा ने युवराज सिंह और सुरेश रैना को मौका दिया है जो कि टीम के लिए एक बड़ी ढाल बनकर मैदान में खड़े हो सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी Team India की कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी को रॉबिन उथप्पा ने विकेटकीपर और कप्तानी पद सौंपा है। जो कि टीम में सबसे बड़ी और अहम जिम्मेदारी होती है। इसके अलावा कपिल देव, अनिल कुंबले, रवींद्र जडेजा को मौका दिया है, लेकिन हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया है।

रॉबिन उथप्पा की ऑल टाइम प्लेइंग 11

रॉबिन उथप्पा के द्वारा चुनी गई भारतीय प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें महेंद्र धोनी , सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, कपिल देव, रवींद्र जडेजा, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply