CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

ममता को शर्मसार कर नाली में छोड़ी नवजात, बचने के बाद उसे अपनाने को आगे आए कई परिवार…

ममता को शर्मसार कर नाली में छोड़ी नवजात, बचने के बाद उसे अपनाने को आगे आए कई परिवार…

नाली में मिली नवजात बच्ची

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मानवता को झकझोर देने वाली घटना हुई है. यहां पटियाली कस्बे में एक नवजात बच्ची नाली में रोते हुए मिली है. आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस और चाइल्ड लाइन में शिकायत दी. इसके बाद मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया है. मामला पटियाली के मोहल्ला जोशियान में मंगलवार तड़के करीब चार बजे का है.

जानकारी के मुताबिक इस मोहल्ले में रहने वाले महावीर यादव सुबह चार बजे अपने घर से बाहर निकले थे, तभी उन्हें नाली से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. उन्होंने पास जाकर देखा तो नाली में एक नवजात बच्ची पड़ी थी. उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. इसके बाद मासूम बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

गोद लेने की लगी होड़

जानकारी होने पर मोहल्ले में ही रहने वाली शशि पत्नी विष्णु बच्ची को अपने साथ घर ले गईं. उन्होंने खुद इस बच्ची के पालन पोषण की इच्छा जताई. इतने में कई और लोगों ने भी इस बच्ची के पालन पोषण की इच्छा प्रकट की. इससे मौके पर भावुक माहौल बन गया. इतने में पटियाली थाने से इंस्पेक्टर गुलाब सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चाइल्ड लाइन की टीम बुलाकर बच्ची को उनके हवाले किया.

जांच में जुटी पुलिस

इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है. उसे जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चाइल्ड केयर टीम के सक्षम प्राधिकारी के सुपुर्द किया गया है. अब चाइल्ड लाइन की टीम बच्ची को उपयुक्त अभिभावक के सुपुर्द करेगी. उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है. पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची की असली मां कौन है और क्यों वह बच्ची को नाली में डालकर चली गई.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply