India

UP Weather Update: आज कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, 12 जिलों में ऑरेंज और 42 में येलो अलर्ट जारी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सबसे अधिक 125 मिमी बारिश कन्नौज में दर्ज की गई। इसके अलावा बहराइच में 104 मिमी, इटावा में 100 मिमी, अयोध्या में 94.8 मिमी, लखीमपुर खीरी में 81.6 मिमी और कानपुर में 75 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।

UP Weather Update: आज कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, 12 जिलों में ऑरेंज और 42 में येलो अलर्ट जारी

बुधवार के लिए मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 42 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 5 से 7 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और हमीरपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

इन जिलों में येलो अलर्ट

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, शामली, बागपत, मेरठ, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन और महोबा सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply