TrendingUttar Pradesh

मोहनलालगंज की रजिस्ट्रियां सदर तहसील में कराने के फैसले पर भड़के अधिवक्ता, रजिस्ट्री कार्यालय कराया बंद

मोहनलालगंज की रजिस्ट्रियां सदर तहसील में कराने के फैसले पर भड़के अधिवक्ता, रजिस्ट्री कार्यालय कराया बंद

लखनऊः मोहनलालगंज क्षेत्र की रजिस्ट्रियां सदर तहसील में कराने के सरकार के फैसले को लेकर अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और कार्यालय बंद कराकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय से लेकर सड़क तक प्रदर्शन किया। इसके बाद तत्काल आमसभा बुलाकर आपातकालीन बैठक की गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के फैसले का विरोध किया।

तहसील के मुख्य द्वार पर भी नारेबाजी

विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्य द्वार पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि मोहनलालगंज क्षेत्र की रजिस्ट्रियों को सदर तहसील में स्थानांतरित करने का फैसला वापस लिया जाना चाहिए।

अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक उपनिबंधक कार्यालय बंद रखने के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

न्यायिक कार्य से विरत रहने की चेतावनी

अधिवक्ताओं ने सरकार से आदेश तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो रजिस्ट्री कार्यालय बंद रखने के साथ न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जारी रखा जाएगा।

अधिवक्ताओं ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply