IndiaTrending

संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका

Sambhal Judicial Commission Report: संभल हिंसा मामले में न्यायिक आयोग ने रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में सांसद जियाउररहमान बर्क, विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल समेत कई लोगों की भूमिका का जिक्र किया है।

संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका
संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे को लेकर मुस्लिम समुदाय में गलत जानकारी फैलाई गई, 24 नवंबर 2024 को मस्जिद के बाहर बड़ी भीड़ जुटी, फिर हिंसा भड़क गई। इस दौरान हुई पथराव, गोलीबारी और आगजनी में चार लोगों की मौत हुई थी।

आयोग ने अरपनी रिपोर्ट में बताया कि मृतकों को लगी गोलियां पुलिस की नहीं थीं, हिंसा में 28 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिनमें सात को गोली लगी थी। उपद्रवियों ने पुलिस के हथियार और सामान लूटने की भी कोशिश की थी।

आयोग ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को प्रभावी और संयमित बताया। आयोग ने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए अदालत के आदेशों के सम्मान और कानून के पालन पर जोर दिया है।

खबर अपडेट की जा रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply