IndiaUttar Pradesh

यूपी में राहुल गांधी को मिला बेहद खास गिफ्ट, तुरंत मां सोनिया गांधी को किया WhatsApp मैसेज

Rahul Gandhi Receives A Very Special Gift In Up Immediately Sends Whatsapp Message To Mother Sonia Gandhi

Firoj Gandhi DL: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली दौरे के दौरान उनके दादा और पूर्व सांसद फिरोज गांधी का दशकों पहले खोया ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा गया। इसे देखकर राहुल गांधी भावुक हो गए। उन्होंने लाइसेंस को बड़े गौर से देखा और उसकी तस्वीर व्हाट्सएप पर मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी को भेज दी।

ड्राइविंग लाइसेंस को रायबरेली में एक परिवार ने सहेज कर रखा था। दरअसल, राहुल मंगलवार को रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर आयोजन समिति के सदस्य विकास सिंह ने राहुल को उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंप दिया।

मेरे ससुर को मिला था दिवंगत फिरोज गांधी को ड्राइविंग लाइसेंस

विकास सिंह ने बताया कि कई साल पहले रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान उनके ससुर को यह ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। उन्होंने उसे सुरक्षित रखा और उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ने इसे संभालकर रखा। परिवार इस दस्तावेज को अमानत मानता था। उसे सही समय पर गांधी परिवार को लौटाना उनका कर्तव्य था। जब मुझे पता चला कि राहुल गांधी रायबरेली आ रहे तो तय किया कि यह उन्हें सौंप दी जाए।

रायबरेली से सांसद थे फिरोज गांधी

फिरोज गांधी का जन्म दिसंबर 1912 में हुआ था। उन्होंने देश के पहले लोकसभा चुनाव 1952 में रायबरेली से जीत दर्ज की थी। वह पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पिता थे। 7 सितंबर 1960 को फिरोज का निधन हो गया था राहुल गांधी मंगलवार सुबह कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद राहुल ने चौपाल में मनरेगा मजदूरों से बात की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सारा पावर अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर उनका अपमान किया है। मुख्य बात नाम बदलने की नहीं है। गरीब जनता को जो सुरक्षा दी गई थी, उसे मोदी सरकार ने खत्म किया है। एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे तो दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी देश का पूरा धन खींचकर अंबानी और अदानी के हाथों में दे रहे। कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा को बचाने का आंदोलन कर रही। हम मजदूरों की रक्षा के लिए मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

स्टालिन के आगे राहुल ने टेके घुटने? DMK के लिए अपनों को दी नसीहत, तमिलनाडु में क्या है कांग्रेस की मजबूरी?

सोमवार रात रायबरेली पहुंचे थे राहुल गांधी

राहुल गांधी सोमवार की देर रात रायबरेली पहुंचे थे। उन्हें आज सुबह 8 बजे दिल्ली रवाना होना था। मगर, वह मंगलवार शाम ही लौट गए। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी 5 बार रायबरेली आ चुके हैं। उनका यह छठा दौरा रहा। इससे पहले राहुल गांधी 10 सितंबर 2025 को रायबरेली गए थे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply