प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव होते हैं. इस समय मां और गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों को सही पोषण की जरूरत होती है. इसलिए इस दौरान सिर्फ ज्यादा खाना नहीं, बल्कि पोषण से भरपूर खाना खाना ज्यादा जरूरी माना जाता है. कुछ विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत भी सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है. ऐसे में इनके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि मां और बच्चे दोनों को जरूरी पोषण मिल सके.

सही मात्रा में जरूरी पोषक तत्व मिलने से मां और गर्भ में पल रहे बच्चे की ग्रोथ बेहतर तरीके से हो सकती है. वहीं, किसी जरूरी या मिनरल की कमी होने पर खून की कमी, हड्डियां कमजोर होना, बच्चे के विकास पर असर पड़ना और प्रेग्नेंसी से जुड़ी कुछ परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए इस दौरान खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी होता है. आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में किन विटामिन्स और मिनरल्स की ज्यादा जरूरत होती है और इनके लिए क्या खाना चाहिए.
प्रेग्नेंसी में किन विटामिन्स और मिनरल्स की ज्यादा जरूरत होती है?
) के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी, आयोडीन और विटामिन बी12 की जरूरत सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है. ये पोषक तत्व गर्भ में पल रहे बच्चे की ग्रोथ, दिमाग, हड्डियों और दूसरे अंगों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं. साथ ही, ये मां के शरीर को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. आयरन खून बनने में मदद करता है, कैल्शियम हड्डियों के लिए जरूरी है, जबकि फोलिक एसिड बच्चे के दिमाग और रीढ़ की हड्डी के सही विकास में मदद करता है.
विटामिन डी शरीर को कैल्शियम अच्छी तरह इस्तेमाल करने में मदद करता है. आयोडीन बच्चे के दिमाग और नर्वस सिस्टम के विकास के लिए जरूरी है, जबकि विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है. इन सभी पोषक तत्वों की सही मात्रा मां और बच्चे, दोनों की अच्छी सेहत के लिए जरूरी मानी जाती है.
इन विटामिन्स और मिनरल्स के लिए क्या खाएं?
इन जरूरी पोषक तत्वों के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, बीन्स, दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली, साबुत अनाज, फल, मेवे और बीज शामिल करें. अलगअलग तरह के फूड्स खाने से शरीर को कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिल सकते हैं.
अगर आप शाकाहारी हैं, तो दालें, सोया, दूध और दूध से बनी चीजें भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं. ताजा और संतुलित खाना खाने की कोशिश करें, ताकि मां और बच्चे दोनों को जरूरी पोषण मिल सके.
क्या प्रेग्नेंसी में सप्लीमेंट्स लेना जरूरी होता है?
प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को कुछ विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत सिर्फ खाने से पूरी नहीं हो पाती. ऐसे में डॉक्टर जरूरत के अनुसार सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं. हालांकि, बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी विटामिन या मिनरल सप्लीमेंट शुरू नहीं करना चाहिए.
जरूरत से ज्यादा मात्रा में सप्लीमेंट लेना भी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही सप्लीमेंट्स लें और साथ में संतुलित खानपान पर भी ध्यान दें.



