CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

कुशीनगर में महिला से बदसलूकी के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार, विभागीय कार्रवाई भी शुरू..

कुशीनगर में महिला से बदसलूकी के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार, विभागीय कार्रवाई भी शुरू..

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ कथित बदसलूकी और जबरन ले जाने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शिकायत मिलने के बाद दोनों सिपाहियों को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, कसया क्षेत्र की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि कसया थाने में तैनात दो सिपाही सोमवार देर रात करीब दो बजे उसके घर पहुंचे, जबरन दरवाजा खुलवाया और उसे गोरखपुर ले गए।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वहां उसके साथ बदसलूकी की गई और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद भोर में उसे वापस कसया छोड़ दिया गया।

शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपों में महिला की लज्जा भंग करने का प्रयास, अपहरण, आपराधिक धमकी, अपमान और रात में घर में जबरन प्रवेश जैसी धाराएं शामिल हैं।

दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विभागीय जांच भी शुरू

पुलिस प्रशासन ने बताया कि दोनों सिपाहियों के खिलाफ बर्खास्तगी की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply