IndiaTrending

पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य

Keshav Prasad Maurya Statement Against Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए वाले पर जमकर तंज कसा। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए को एक ऐसी पहेली में तब्दील कर दिया है, जो गिरगिट की तरह हर पल तेजी से अपना रंग बदलती रहती है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कभी पी से पिछड़ा, कभी पी से पीड़ित, तो कभी पी से पंडित..इस अठखेली में उनका पीडीए और कुछ नहीं, बल्कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है और इसका मक्कामदीना केवल सैफई है।

पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य
पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य

2047 तक सपा सत्ता से दूर ही रहेगी

डिप्टी सीएम सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव भले ही लगातार पीडीए की व्याख्या बदलते रहते है लेकिन इससे उन्हें हासिल कुछ भी नहीं होगा। 2027 तो छोड़िए 2047 तक समाजवादी पार्टी सत्ता से दूर ही रहेगी।

केशव प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि नकाब के पीछे ‘लठैतवादी’ सपा पिछड़ों और ब्राह्मणों की पार्टी नहीं बल्कि गुंडों, अपराधियों, माफिया, दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। रोजाना बयान बदलकर वे जनता को भ्रमित करते रहते है। उनकी यह राजनीति अब नहीं चलेगी। वर्ष 2027 से 2047 तक ब्राह्मण, पिछड़ा और दलित समाज समाजवादी पार्टी के झूठे नारों की बैसाखियों पर नहीं चलेगा। अब जनता सम्मान, सुरक्षा और विकास की राजनीति के साथ खड़ा होगा।

विपक्ष बारबार भगवान राम  का अपमान करता रहा है

राहुल गांधी और के संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विरोध दर्ज कराने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष बारबार भगवान राम और हिंदुओं का अपमान करता रहा है, अब वे साधुओं का भी अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि जो पहले राम मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे थे वे अब जनता को फिर से ठगने की कोशिश कर रहे हैं।

संभल हिंसा की रिपोर्ट से खुलेगी इनकी पोल

विधानसभा में पेश की गई संभल हिंसा की रिपोर्ट पर ने कहा कि यह रिपोर्ट जनता तक पहुंचेगी साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का असली चेहरा भी दिखाएगी कि कैसे उन्होंने दंगों की आड़ में हिंदुओं की हत्या की गई और किस तरह से उन्होंने दंगाइयों को बचाने का काम किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधानसभा में समाजवादी पार्टी का आचरण और सदन में हंगामा करने की कोशिश निंदनीय है। पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि सपा गुंडागर्दी, अपराध, माफिया, दंगों और भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है और इन्होंने ही आतंकवादियों के खिलाफ मामले भी वापस लिए थे। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी  संबोधित कर रहे थे तब सपा सदस्यों ने शर्मनाक व्यवहार किया और सदन की मर्यादा को भी तारतार किया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें और जनता यह सुनिश्चित करे कि वे फिर कभी किसी विधायी सदन में कदम रखने लायक ना रहें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply