India

Aaj ka Rashifal 7 August 2026: धनु को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर व्यापार में उधार लेन-देन से बचें, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 7 August 2026 Friday Shukrawar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 7 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार को सावन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। राशि चक्र की कौन सी राशि के लिए दिन खास होगा, किसे सावधान रहना होगा, पढ़ें 7 अगस्त का राशिफल। 

Aaj ka Rashifal 7 August 2026: धनु को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर व्यापार में उधार लेन-देन से बचें, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों की आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम और सुझावों से प्रभावित रहेंगे। कारोबार में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है और आर्थिक लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। वहीं उच्च शिक्षा या धार्मिक अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षकों और मेंटर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। उनकी सलाह भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

लव लाइफ और परिवार:

घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रेम, विश्वास और आपसी समझ पहले से बेहतर होगी।

शुभ रंग: पीला, केसरिया
शुभ अंक: 3, 9

अचूक उपाय:

भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ अर्पित करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मकर राशि

मकर राशि वालों का आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप हर मुश्किल का समाधान निकाल लेंगे। व्यापार में फिलहाल उधार लेनदेन से बचना बेहतर रहेगा। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए सोशल मीडिया और अनावश्यक बातों से दूरी बनाकर रखें। इससे आपकी एकाग्रता बनी रहेगी।

लव लाइफ और परिवार:

परिवार के लोगों से अपने मन की बातें साझा करें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: नेवी ब्लू, काला
शुभ अंक: 8, 5

अचूक उपाय:

शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं। कारोबार में नए और रचनात्मक विचार आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं। तकनीकी और आईटी क्षेत्र से जुड़े छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

लव लाइफ और परिवार:

अविवाहित लोगों की मुलाकात मनपसंद साथी से हो सकती है। परिवार में भी खुशहाल माहौल रहेगा और सभी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।

शुभ रंग: नीला, आसमानी
शुभ अंक: 6, 8

अचूक उपाय:

जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं या काले तिल का दान करें। इससे शुभ फल मिलने की संभावना बढ़ेगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों की ऑफिस में चल रही परेशानियां दूर होंगी और आपके काम की सराहना होगी। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं।

लव लाइफ और परिवार:

परिवार के साथ किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार, विश्वास और अपनापन बढ़ेगा।

शुभ रंग: पीला, गोल्डन
शुभ अंक: 3, 7

अचूक उपाय:

भगवान शिव को जल में पीले फूल डालकर अर्पित करें और श्रद्धा के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। 

ये भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply