CrimeIndiaTrending

लॉक-अप में आरोपी का हाई-प्रोफाइल ड्रामा! पिज्जा की मांग, मोबाइल का पासवर्ड बताने से भी इनकार..

लॉक-अप में आरोपी का हाई-प्रोफाइल ड्रामा! पिज्जा की मांग, मोबाइल का पासवर्ड बताने से भी इनकार..

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया. 16 साल के नाबालिग के कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार 19 वर्षीय निर्भय उर्फ आकाश माधव पाखरे लॉक-अप में भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. आरोपी न केवल पुलिस जांच में अड़ंगा डाल रहा है बल्कि हवालात में रहते हुए भी वीआईपी सुविधाओं की मांग कर रहा है. पुलिस के अनुसार, गंभीर धाराओं में बंद आरोपी पुलिस कस्टडी में बेहद गैर-जिम्मेदाराना और अड़ियल रवैया अपना रहा है. उसने नाश्ते में पिज्जा और रात के खाने में प्रीमियम भोजन की मांग की है. इतना ही नहीं, वह लॉक-अप में आरामदायक बिस्तर और मच्छर भगाने वाली रिपेलेंट की मांग कर रहा है. उसे लॉक-अप की दीवारों और बदबूदार शौचालय से भी शिकायत है. इसके अलावा उसने मेडिकल जांच कराने और इलाज लेने से भी साफ इनकार कर दिया है.

जांच में रोड़े अटका रहा आरोपी
डिजिटल साक्ष्यों को जुटाने में भी आरोपी रोड़े अटका रहा है. उसने अपना और पीड़िता का मोबाइल अनलॉक करने के लिए पासवर्ड देने से मना कर दिया है, जिससे पुलिस को तकनीकी सबूत इकट्ठा करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह पूछताछ के दौरान लगातार टालमटोल कर रहा है और जांच को भटकाने की कोशिश में लगा हुआ है.

फेक प्रोफाइल से दोस्ती, ब्लैकमेल और बंधक बनाकर दरिंदगी
यह पूरा मामला 2 अगस्त का है, जब 16 वर्षीय नाबालिग अचानक लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी तलाश शुरू की. सोमवार रात नागपुर के दिघोरी इलाके में स्थित एक किराए के फ्लैट का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां का दृश्य खौफनाक था. पीड़िता हाथ-पैर बंधे हुए बिस्तर पर पड़ी थी जबकि आरोपी हाथ में बेल्ट लिए खड़ा था. पास में एक चाकू भी बरामद हुआ और लड़की के शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply