TrendingUttar Pradesh

Sitapur Murder Case : सलमान हत्याकांड में नया खुलासा, कोमल बनी विवाद की वजह; 10 लोग साजिश में शामिल

Sitapur Murder Case : सलमान हत्याकांड में नया खुलासा, कोमल बनी विवाद की वजह; 10 लोग साजिश में शामिल

सीतापुर, अमृत विचार। रजत और सलमान के झगड़े में बड़ी वजह कोमल बनी, मारपीट में रजत का पैर टूटने के बाद से ही सलमान को ठिकाने लगाने के योजनाएं बनती रहीं, हत्या होने के बाद फरार आरोपियों में कुल दस लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच अन्य की तलाश में टीमें लखनऊ, खीरी और बहराइच में डेरा डाले हुए हैं।

बता दें कि कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी सलमान को बुलाने से पहले उसकी हत्या की जो साजिश रची गई, उसमें शहर के मोहल्ला लोहारबाग निवासी राजा भार्गव उर्फ अभिनव, कोतवाली नगर के रसूलपुर निवासी अभिषेक पुत्र रामचन्द्र और उसकी बहन कोमल कश्यप का हाथ था। बताते हैं कि रजत और सलमान के बीच झगड़े की बड़ी वजह कोमल थी, मारपीट में रजत का पैर भी टूट गया था। 

क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के मुताबिक, शातिर नितेश त्रिवेदी पुत्र वेद प्रकाश त्रिवेदी निवासी मोहल्ला पूर्णागिरी नगर श्यामनाथ, कोतवाली नगर, मोहम्मद आफाक पुत्र मोहम्मद अल्ताफ निवासी बिजौरा थाना रामकोट जनपद सीतापुर 3. नौशाद पुत्र सत्तार निवासी गदपुरवा थाना मछरेहटा, दीपेन्द्र सिंह उर्फ विक्की पुत्र पप्पल सिंह उर्फ मुखिया निवासी गनेशपुर कंकरकुई पोस्ट कोटरा थाना बिसवां और सौरभ पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम रसूलपुर थाना कोतवाली नगर बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। रजत मिश्रा और भैरव मिश्रा का पकड़ा जाना बाकी है। वारदात की साजिश में राजा भार्गव, अभिषेक और उसकी बहन कोमल भी शामिल थीं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply