TrendingUttar Pradesh

UP News : ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा, योगी सरकार बनाएगी 10 हजार नए ग्राम संगठन

UP News : ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा, योगी सरकार बनाएगी 10 हजार नए ग्राम संगठन

लखनऊ, अमृत विचार: उप्र.सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को गति देने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 हजार नए ग्राम संगठन बनाने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर प्रदेश में ग्राम संगठनों की संख्या 65,460 से बढ़ाकर 75,460 की जाएगी। इस संबंध में ग्राम्य विकास विभाग ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

तीन करोड़ परिवारों की महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीन करोड़ परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है और नए ग्राम संगठन इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से नए स्वयं सहायता समूहों का गठन, निष्क्रिय समूहों का पुनर्जीवन और सामुदायिक नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि ग्राम संगठनों के विस्तार से ग्रामीण विकास को गति मिलेगी और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नया बल मिलेगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि ग्राम संगठनों के विस्तार से ग्रामीण विकास को गति मिलेगी और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी। इससे गांवों में आजीविका के अवसर बढ़ेंगे और महिला नेतृत्व को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply