
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार (7 अगस्त, 2026) को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ठीक उत्तर में स्थित एक प्रांत के स्कूल में एक छात्र ने स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की। आठवीं के छात्र ने पहले टीचर को गोली मारी, फिर खुद को भी शूट कर लिया। फायरिंग की इस घटना में कम से कम 15 छात्र घायल हो गए। इस फायरिंग में एक शिक्षक और शूटर छात्र की मौत हो गई है। स्थानीय प्रसारक ‘थाई पीबीएस’ ने बताया, “नोंथाबुरी प्रांत के बांग क्रुआई जिले के एक जाने-माने हाई स्कूल में गोलीबारी हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि 10-15 छात्र घायल हुए हैं।”
बता दें कि इस क्षेत्र में थाईलैंड में बंदूक रखने की दर सबसे ज़्यादा है; अनुमान है कि वहां लगभग 1 करोड़ (10 मिलियन) बंदूकें चलन में हैं , यानी हर सात निवासियों पर एक बंदूक।



