TrendingUttar Pradesh

National Handloom Day : CM योगी ने बुनकरों का किया सम्मान, कहा- ‘हथकरघा हमारी सांस्कृतिक पहचान’

National Handloom Day :  CM योगी ने बुनकरों का किया सम्मान, कहा- ‘हथकरघा हमारी सांस्कृतिक पहचान’

अमृत विचार : नेशनल हैंडलूम डे के अवसर पर यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी ने बुनकरों और हथकरघा कारीगरों को सम्मानित किया। लोकभवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की हथकरघा परंपरा देश की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और राज्य सरकार बुनकरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। बता दें कार्यक्रम में संत कबीर टेक्सटाइल पार्क स्थापना की घोषणा भी की जाएगी।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2085592024682807806?s=20

नेशनल हैंडलूम डे 

हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। यह दिन साल 1905 में शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन की याद में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और देश के बुनकरों व हस्तशिल्प परंपरा का सम्मान करना है।

पीएम मोदी ने दी हैंडलूम डे पर बधाई 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार हथकरघा क्षेत्र को लगातार समर्थन देती रहेगी, क्योंकि यह ”ग्रामीण सशक्तिकरण, महिलानेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।” राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी समृद्ध और जीवंत हथकरघा विरासत का उत्सव मनाता है और देश के बुनकरों तथा कारीगरों की कौशल, रचनात्मकता और समर्पण भावना को भी नमन करता है।

उन्होंने कहा कि इन बुनकरों और कारीगरों ने पीढ़ियों से भारत की परंपराओं को सहेजा और समृद्ध किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”हमारी सरकार हथकरघा क्षेत्र को लगातार समर्थन देती रहेगी, जो ग्रामीण सशक्तिकरण, महिलानेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण आधार है।” 

प्रधानमंत्री ने लोगों से यह भी अपील की कि वे ‘नेशनल हैंडलूम डे’ हैशटैग का उपयोग करते हुए अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों और ‘जीआरडब्ल्यूएम’ वीडियो साझा करें। उन्होंने कहा कि इससे हथकरघा क्षेत्र से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन होगा। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हर वर्ष सात अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस 1905 में शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन की स्मृति में मनाया जाता है, जिसने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा दिया और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित किया। 

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार रात इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में भी लोगों से हथकरघा उत्पाद खरीदने और उनसे जुड़े वीडियो बनाने की अपील की, ताकि दुनिया भर के लोगों का ध्यान भारतीय हथकरघा उत्पादों की ओर आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हथकरघा दिवस मनाने का अर्थ बुनकरों और छोटे व्यापारियों की मदद करना भी है।

ये भी पढ़े : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply