Trending

Thailand : डेबसीरिन नॉनथबुरी स्कूल में स्टूडेंट ने किया ओपन फायर, टीचर की मौत, 4 अन्य लोग घायल 

Thailand :  डेबसीरिन नॉनथबुरी स्कूल में स्टूडेंट ने किया ओपन फायर, टीचर की मौत, 4 अन्य लोग घायल 

बैंकॉक। थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता त्रैरोंग पिवपन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोलीबारी बैंकॉक के उत्तरपश्चिम में स्थित देबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में हुई। हालांकि, उन्होंने घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

स्कूल परिसर में मौजूद था हमलावर

थाईलैंड की स्थानीय समाचार एजेंसियों के अनुसार, घटना के समय स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग घायल हुए हैं और शुरुआती सूचना में हमलावर के स्कूल के अंदर मौजूद होने की बात कही गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम स्कूल पहुंची और इलाके को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से घटना में घायल लोगों और हमलावर को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

ये भी पढ़े : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply