Trending

National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां

National Handloom Day 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के सभी फैशन सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन साड़ियों के मामले में उनका फैशन सेंस अव्वल दर्जे का होता है। कंगना ने हैंडलूम साड़ियों को इतने स्टाइलिश तरीके से पहना है कि हर लड़की उसे कॉपी कर सकती है।

National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां

खासकर साड़ियों के मामले में उनका स्टाइल पारंपरिक भारतीय बुनाई और मॉडर्न पावर ड्रेसिंग का खूबसूरत मेल दिखाता है। उनके कलेक्शन में पटोला, पोचमपल्ली इकत, खादी और कांजीवरम जैसी अलगअलग भारतीय टेक्सटाइल परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर कंगना के ऐसे ही 5 हैंडलूम साड़ी लुक्स पर नजर डालते हैं, जिनसे आप अपने एथनिक वॉर्डरोब के लिए स्टाइलिंग इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

पटोला साड़ी

Rising Bharat Summit 2026 में कंगना ने मस्टर्ड येलो पटोला साड़ी पहनी थी। साड़ी पर ज्योमेट्रिक पैटर्न और रेड बॉर्डर था, जिसे उन्होंने गोल्ड डिटेलिंग वाले रेड ब्लाउज के साथ पेयर किया। ट्रेडिशनल झुमकों, बिंदी और मिनिमल मेकअप ने लुक को क्लासी बनाया। पटोला गुजरात की प्रसिद्ध डबलइकत बुनाई परंपरा से जुड़ी है।

नेशनल हैंडलूम डे

देशी उन साड़ी और कुल्हू टोपी

संसद में कंगना कई बार भारतीय और खासतौर पर हिमाचली टेक्सटाइल को अपने लुक का हिस्सा बना चुकी हैं। उन्होंने अपनी मंडी लोकसभा सीट की कारीगर महिलाओं द्वारा तैयार की गई देसी ऊन की साड़ी भी पहनी। इसके साथ हिमाचली जैकेट, शॉल और कुल्लू टोपी जैसे पारंपरिक एक्सेसरीज को स्टाइल किया।

पोचमपल्ली इक्कत साड़ी

इंडिगो पोचमपल्ली इकत साड़ी में कंगना ने ट्रेडिशनल वीव को बेहद स्मार्ट तरीके से कैरी किया। ब्लू ब्लाउज और ब्राउन लोफर्स के साथ उनका लुक फॉर्मल और एलिगेंट नजर आया। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है जो ऑफिस या मीटिंग में भी हैंडलूम पहनना चाहती हैं।

नेशनल हैंडलूम डे

 

खादी साड़ी

खादी को ने एक सॉफ्ट और फ्रेश अंदाज दिया। उनकी स्ट्राइप्ड में पिंक, ऑरेंज और व्हाइट शेड्स के साथ ग्रीन बॉर्डर और ब्लू मोटिफ्स नजर आए। उन्होंने इसे नैचुरल क्रीम शेड के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना, जिससे पूरा लुक सिंपल लेकिन स्टाइलिश बना।

नेशनल हैंडलूम डे

कांजीवरम साड़ी

कंगना अकसर कांजीवरम साड़ी पहनती है। उनका पिंक कांजीवरम लुक भी खासा खूबसूरत रहता है। इन साड़ियों को वो ट्रेडिशनल ज्वेलरी औऱ अपने खास अंदाज के साथ कैरी करती हैं।

नेशनल हैंडलूम डे

हैंडलूम फैशन से लें कंगना से ये स्टाइलिंग टिप्स

  • हैंडलूम साड़ी के साथ मिनिमल या स्टेटमेंट ज्वेलरी चुनें।
  • ट्रेडिशनल साड़ी को लोफर्स, जैकेट या कोट के साथ मॉडर्न टच दिया जा सकता है।
  • हैवी साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज लुक को बैलेंस करता है।
  • रीजनल एक्सेसरीज जैसे कुल्लू टोपी या पारंपरिक शॉल पूरे लुक को खास बना सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply