HealthIndia

इम्युनिटी और ब्रेन हेल्थ के लिए वरदान है एंटीऑक्सीडेंट ड्राई फ्रूट अखरोट, रोजाना खाने की डालें आदत

Antioxidant Rich Walnut Benefits For Immunity Brain Health

Benefits Of Walnut Dryfruit: शरीर को अंदरूनी और बाहरी रूप से मजबूत रखने के लिए आपका खानपान बेहतर हो तो सही लगता है। अच्छी सेहत के लिए फलों का सेवन करना जरूरी होता है तो वहीं पर शरीर को अंदरूनी ताकत देने के लिए ड्राईफ्रूट्स का सेवन भी फायदेमंद होता है। इन सूखे मेवे में आज हम आपको अखरोट ड्राईफ्रूट के फायदों के बारे में बता रहे है जो सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी जरूरी भूमिका निभाता है।

अखरोट शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं, जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है, त्वचा स्वस्थ और चमकदार रहती है, बुढ़ापे की प्रक्रिया धीमी पड़ती है और कई गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग से बचाव में मदद मिलती है।

इन पोषक तत्वों वाला होता है अखरोट

आपको बताते चलें कि, शरीर को अंदरूनी और बाहरी रूप से पोषण देने के लिए अखरोट का नियमित सेवन अच्छा होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होने के साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मिलता है। एंटीऑक्सीडेंट इन हानिकारक फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय कर देते हैं और शरीर के प्राकृतिक रक्षक की तरह काम करते हैं। ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अखरोट का सेवन शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

ब्रेन का पावर हाउस है अखरोट

यहां पर औषधीय गुणों से भरपूर अखरोट होता है जिससे दिमाग आपका बूस्ट होता है। अखरोट को ‘ब्रेन का पावर हाउस’ भी कहा जाता है इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी प्रदान करते है तो वहीं पर स्मरण शक्ति को बढ़ाने के साथ याददाश्त को मजबूत करते है। अगर आप या आपका कोई कैंसर की बीमारी से पीड़ित है तो आपको अखरोट का सेवन करना चाहिए।इसके नियमित सेवन से तनाव कम होता है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और एकाग्रता बढ़ती है।

सर्दियों में उपयोगी होता है ये ड्राईफ्रूट

यहां पर सर्दियों में अखरोट की बात करें तो, इसकी तासीर गर्म होती है जो शरीर को गर्माहट प्रदान करती है। अगर आप अखरोट का सेवन करते है तो, थकान दूर होती है, शरीर में गर्मी बनी रहती है और कमजोर याददाश्त या भूलने की समस्या में भी राहत मिलती है। अखरोट दिल की सेहत के लिए भी अच्छे हैं, क्योंकि ये गुड फैट्स प्रदान करते हैं, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं और सूजन कम करते हैं।

जानिए अखरोट खाने का तरीका

आप अखरोट को अलग तरीके से भी सेवन कर सकते है। यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट नियमित रूप से रोजाना 7 से 8 अखरोट या भीगे हुए अखरोट का सेवन करने की सलाह देते है। आप यहां पर अखरोट को सुबह खाली पेट या दूध के साथ ले सकते है। अखरोट को सलाद, दही, ओट्स या सीधे स्नैक के रूप में भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में सेवन से वजन बढ़ सकता है या पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए संतुलित मात्रा में खाएं।

आईएएनएस के अनुसार

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply