IndiaUttar Pradesh

रामपुर एसपी ने ऐसा क्या बोला कि भड़क गए पप्पू यादव, कहा-भेज दो नॉर्थ ईस्ट

Rampur SP Anil Kumar Singh controversy: उत्तर प्रदेश के रामपुर के एसपी अनिल कुमार सिंह का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने गोकशी और पशु तस्करी से जुड़े मामलों पर मुस्लिम समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की है. वहीं, उनके बयान पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भड़क गए और उन्होंने निशाना साधते हुए अफसर को नार्थ इस्ट भेजने की सलाह दे डाली.

रामपुर एसपी ने ऐसा क्या बोला कि भड़क गए पप्पू यादव, कहा-भेज दो नॉर्थ ईस्ट

वायरल वीडियो में अफसर कहते दिख रहे हैं कि इस्लाम के अनुसार कोई भी ऐसा पशु जिसको काटने से किसी अन्य धार्मिक व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, उसका मांस खाना हराम है. सच्चा मुसलमान इस तरह का काम नहीं कर सकता. जो भी ये काम कर रहे हैं, वो मुसलमान नहीं हैं. वीडियो में अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करते दिखते हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की टीवी 9 पुष्टि नहीं करता है.

पप्पू यादव ने साधा निशाना

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पहले यह तय किया जाए कि बीफ खाने वाले लोग कितने बड़े अपराधी हैं. उन्होंने खानपान और हिंदुत्व की राजनीति पर सवाल उठाते हुए विनायक दामोदर सावरकर का भी जिक्र किया.

‘गोवा में हिंदू बीफ खाते हैं’

पप्पू यादव ने कहा, “सावरकर जी तो बीफ खाते थे. लगभग लोग बीफ खाते हैं.” उन्होंने दावा किया कि देश के कई हिस्सों, खासकर उत्तरपूर्वी राज्यों और गोवा में बड़ी संख्या में हिंदू और सनातनी भी बीफ खाते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि रामपुर के एसपी को इन राज्यों में भेजा जाए तो उन्हें वहां की वास्तविक सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी होगी.

रामपुर में पिछले कुछ दिनों के दौरान पशुवध और पशु तस्करी के कई मामले सामने आए हैं. इन मामलों में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस और कथित पशु तस्करों के बीच अलगअलग स्थानों पर मुठभेड़ भी हुई, जिसमें कई संदिग्धों को पकड़ा गया. इसी कार्रवाई के दौरान एसपी अनिल कुमार सिंह का बयान सामने आया, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply