TrendingUttar Pradesh

Lucknow News : सीतापुर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर मौत

Lucknow News : सीतापुर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊसीतापुर राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर मार्ग के पास हुई। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझायी। इस दौरान कार पूरी तरह जल गई थी।

कार के रजिस्ट्रेशन से हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि कार में बुरी तरह जला हुआ शव मिला, जिसकी शिनाख्त मुश्किल थी। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान लखनऊ के विकास नगर इलाके में खुर्रम नगर की साकेत विहार कॉलोनी निवासी अल्माश हक के तौर पर हुई। कार अल्माश के नाम पर ही पंजीकृत थी। इसी आधार पर पुलिस उसकी पहचान कर पायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply