India

वजन कम करने के बाद से दोबारा बढ़ने से कैसे बचाएं? आजमाएं ये तरीके

आजकल कई लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं. सही खानपान और शारीरिक एक्टिविटी की मदद से कई लोग वजन कम भी कर लेते हैं, लेकिन असली चुनौती वजन घटाने के बाद उसे लंबे समय तक बनाए रखना होती है. कई लोगों का कुछ समय बाद फिर से वजन बढ़ने लगता है. इसलिए वजन कम करने के साथसाथ उसे बनाए रखने के तरीकों के बारे में भी सही जानकारी होना जरूरी है.

वजन कम करने के बाद से दोबारा बढ़ने से कैसे बचाएं? आजमाएं ये तरीके

कम होने के बाद अगर पुरानी आदतें फिर से शुरू हो जाएं, तो दोबारा वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर और रोजमर्रा की अच्छी आदतों को बनाए रखकर इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसलिए सिर्फ वजन घटाने पर नहीं, बल्कि उसे लंबे समय तक बनाए रखने पर भी ध्यान देना जरूरी है. आइए जानते हैं वजन कम करने के बाद दोबारा वजन बढ़ने की क्या वजहें हैं, इससे कैसे बचें और वजन कंट्रोल रखने के लिए क्या खाएं.

वजन कम होने के बाद दोबारा क्यों बढ़ने लगता है?

अमेरिका के के अनुसार, वजन कम होने के बाद उसे लंबे समय तक बनाए रखना आसान नहीं होता. कई लोग वजन घटाने के बाद फिर से ज्यादा कैलोरी वाले फूड्स लेने लगते हैं या शारीरिक एक्टिविटी कम कर देते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है.

इसके अलावा, वजन कम होने के बाद शरीर पहले की तुलना में कम कैलोरी खर्च कर सकता है, जिससे वजन दोबारा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. अगर हेल्दी आदतों को बीच में छोड़ दिया जाए, तो वजन फिर से बढ़ सकता है.

वजन कम करने के बाद दोबारा बढ़ने से कैसे बचें?

वजन कम करने के बाद भी हेल्दी आदतों को जारी रखें. रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक रूप से एक्टिव रहें और अपनी जरूरत के अनुसार संतुलित मात्रा में खाना खाएं. समयसमय पर अपना वजन जांचते रहें, ताकि बढ़ते वजन का पता शुरुआत में ही चल सके.

लंबे समय तक एक जैसी अच्छी आदतों को बनाए रखना वजन कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है. अगर वजन फिर भी बढ़ने लगे, तो उसे नजरअंदाज करने की बजाय डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेना जरूरी है.

वजन कंट्रोल रखने के लिए क्या खाएं?

वजन कंट्रोल रखने के लिए अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, लोफैट दूध या दही और प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करें. मीठे पेय, ज्यादा तलीभुनी चीजें और ज्यादा चीनी वाले स्नैक्स कम खाएं. पर्याप्त पानी पिएं और अपनी जरूरत के अनुसार संतुलित मात्रा में भोजन करें.

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए, तो डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लें. संतुलित खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल को लंबे समय तक अपनाना वजन कंट्रोल रखने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply