TrendingUttar Pradesh

12 अगस्त को लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण : भारत में नहीं दिखेगा, जानें सूतक काल और 12 राशियों पर असर

12 अगस्त को लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण : भारत में नहीं दिखेगा, जानें सूतक काल और 12 राशियों पर असर

डिजिटल डेस्क, अमृत विचार। 12 अगस्त 2026 को साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भारत में ग्रहण दिखाई न देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में देश में मंदिरों में नियमित पूजापाठ और अन्य धार्मिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे।खगोल विज्ञान के लिहाज से यह ग्रहण महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान दुनिया के कुछ हिस्सों में कुछ समय के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाएगा।

12 अगस्त की रात से 13 अगस्त तक रहेगा ग्रहण

ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत रात 9:04 बजे होगी और इसका समापन 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे होगा। ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में घटित होगा। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण यहां सूतक काल का प्रभाव नहीं माना जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार जब सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देता है, तभी यहां सूतक काल मान्य होता है।

इन पांच राशियों को अधिक सतर्क रहने की सलाह

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सिंह, कन्या, कुंभ, मीन और वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलगअलग तरीके से पड़ने की बात कही गई है।

12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

मेष: करियर और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

वृषभ: खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य के साथ निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

मिथुन: नौकरी और व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं। बातचीत में संयम बनाए रखें।

कर्क: आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना लाभदायक रहेगा।

सिंह: आत्मविश्वास बढ़ सकता है, लेकिन अहंकार से बचना जरूरी होगा। नए कार्य सोचसमझकर शुरू करें।

कन्या: कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

तुला: रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाना लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक: करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। तनाव से बचने की कोशिश करें।

धनु: यात्रा और शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक फैसले सोचसमझकर लें।

मकर: धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। जल्दबाजी में किसी पर भरोसा न करें।

कुंभ: साझेदारी और वैवाहिक जीवन में संवाद बनाए रखें। नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी।

मीन: स्वास्थ्य और काम के बीच संतुलन बनाकर चलें। मेहनत का परिणाम धीरेधीरे मिलने की संभावना है।

ज्योतिर्विद डॉ. प्रीती पवन तिवारी, संस्थापक अध्यक्ष, ज्योतिष सेवा संस्थान के अनुसार राशियों पर ग्रहण का यह प्रभाव बताया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply