CrimeIndiaTrending

फतेहगढ़ साहिब में लड़की को लेकर छात्र की हत्या, बाइक गिरते ही 9-10 युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा; दोस्त भी घायल

फतेहगढ़ साहिब में लड़की को लेकर छात्र की हत्या, बाइक गिरते ही 9-10 युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा; दोस्त भी घायल
घटनास्थल पर पुलिस टीम जांच करते हुए।

     युवकों के दो गुटों के बीच लड़की को लेकर शुरू हुई पुरानी रंजिश ने शुक्रवार रात खूनी रूप ले लिया। 18 वर्षीय बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अंकुश की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसका पीछा कर पहले चलती बाइक पर डंडे से वार किया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

    इसके बाद जमीन पर गिरे अंकुश को घेरकर आरोपितों ने बेरहमी से पीटा। घटना में उसके साथ बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है।

    पुलिस ने मृतक की मां के बयानों और उसके दोस्त की शिकायत के आधार पर 9-10 युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने शनिवार को घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।

    contact.satyareport@gmail.com

    Leave a Reply