
बांगरमऊ/उन्नाव, अमृत विचार। बांगरमऊ क्षेत्र के लखनऊआगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार को 2 बसों के चालकों को झपकी आने से महज 10 मिनट के अंतराल में दो बड़े सड़क हादसे हो गए। हादसों से हड़कंप मच गया। दोनों दुर्घटनाओं में दो बसों पर सवार करीब चार दर्जन यात्री गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। यूपीडा रेस्क्यू टीम और पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत नाजुक बताई और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
अयोध्या जिले के अतरंगा क्षेत्र निवासी चालक अंकित अपने परिचालक आदर्श के साथ शनिवार देर रात बस लेकर दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुआ था। बस मे करीब 65 यात्री सवार थे। रास्ते मे रविवार तड़के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पंचम खेड़ा गांव के पास चालक अंकित को अचानक झपकी आ गई। जिससे लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बस अनियंत्रित होकर एल्यूमीनियम गार्ड तोड़ते हुए 15 फीट गहरी खंती में जाकर पलट गई। हादसे में चालक और परिचालक समेत 32 सवारियां घायल हो गई।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवखरी के निकट की है। सिद्धार्थ नगर जिले के मोहाना शिवपत नगर निवासी चालक आशिक खान बस में 65 सवारियां लेकर दिल्ली से गोंडा जा रहा था। रास्ते मे देवखरी गांव के निकट ट्रक को ओवरटेक करते समय बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। यहाँ भी चालक को झपकी आना ही बताया जा रहा है। हादसे में चालक समेत सात सवारियां घायल हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। दोनों बसों के घायलों को एंबुलेंस के जरिए यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ के डॉक्टर ने अधिकांश घायलों की हालत नाजुक बताकर लखनऊ और जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला, सीओ हर्ष मोदी, कोतवाल बांगरमऊ अखिलेश चंद्र पांडेय,थाना प्रभारी बेहटा मुजावर राजकुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों हादसों में लगभग 43 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को लखनऊ और जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
लखनऊ जाने वाली बस के घायलो की सूची
1. अंकित निवासी ग्राम सराय अहमद थाना अंतरंगा जिला अयोध्या
2. आदर्श निवासी ग्राम सराय अहमद थाना अंतरंगा जिला अयोध्या
3. पिंकी निवासी ग्राम पारा हरगोविंद थाना ढंककता जिला संतकबीरनगर
4. राहुल निवासी काशीराम कालोनी थाना पारा ,लखनऊ
5. प्रीति निवासी काशीराम कालोनी थाना पारा ,लखनऊ
6. राकेश निवासी काशीराम कालोनी थाना पारा ,लखनऊ
7. रामनरेश निवासी कैथोलिया नाला थाना नगला बाजार जिला बस्ती
8. गुलाब हुसैन निवासी ग्राम मुकुंदपुर थाना देवरिया सदर
9. संजू निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या
10. नेहा निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या
11. रामनारायण निवासी ग्राम गजाधरपुर थाना महोली जिला संतकबीरनगर
12. अजय निवासी ग्राम खड्डा थाना कुशीनगर
13. मनोज निवासी ग्राम भूखवा थाना लालगंज जिला बस्ती
14. सुमित निवासी बस्ती सदर
15. कपूरा देवी निवासी बस्ती सदर
16. विमल कुमार निवासी ग्राम तूकवा थाना बस्ती सदर
17. हरीश कुमार निवासी दिल्ली
18. चंदा निवासी महराजगंज सदर
19. कुंती निवासी ग्राम गनघटा जिला संतकबीरनगर
20. राकेश निवासी पारा ,लखनऊ
21. प्रशांत निवासी काठमांडू नेपाल
22. मधु निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या
23. अर्चना निवासी ग्राम तेरपुर करनी थाना लालगंज जिला बस्ती
24. शिवकुमार वर्मा निवासी खुशहालगंज जिला बस्ती
25. अंकुर निवासी ग्राम भदासी थाना हरैया जिला बस्ती
26. लक्ष्मी निवासी ताजगंज,आगरा
27. कमल दलाल निवासी काठमांडू ,नेपाल
28. गणेश निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर
29. मालती निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर
30. कृष्णा निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर
31. चंपा देवी निवासी बनकटा थाना शिकरीगंज ,जिला गोरखपुर
32. झीनकांत निवासी बनकटा थाना शिकरीगंज ,जिला गोरखपुर
33. कुंती निवासी मनौली थाना धनकटा जिला संतकबीरनगर
34. अरुण निवासी खंदौली ,आगरा
35. मयोन कुमार निवासी लालगंज बस्ती
36. खुशी निवासी खंदौली जिला आगरा
गोंडा जाने वाली बस के घायलो की सूची
- आशिक खान निवासी शिवपत नगर जिला सिद्धार्थ नगर
2. पवन कुमार दुबे निवासी ग्राम सकरी थाना मोतीगंज जिला गोंडा
3. प्रिंस कुमार निवासी ग्राम सकरी थाना मोतीगंज जिला गोंडा
4. परवीन बानो निवासी ग्राम डकौली ,देवा रोड ,बाराबंकी
5. अंकुर मिश्रा निवासी कोतवाली देहात गोंडा
6. अरविंद कुमार निवासी ग्राम दम्बनारा थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद
7. दिलीप सिंह निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली



