
लखनऊ, अमृत विचार : बारिश के दौरान खस्ताहाल हो चुकीं शहर की सड़कों का सुधार किया जाएगा। साथ ही इंटरलाकिंग टाइल्स और जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम लगभग 68.67 करोड़ से शहर का विकास करेगा। सभी आठ जोन में 15वें वित्त की धनराशि से 71 और अवस्थापना निधि से 19 निर्माण कराए जाएंगे। इनमें नई सड़कें बनाने के साथ इंटरलाकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इसके अलावा नालियों का सुधार कार्य शामिल है। मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि नगर निगम ने टेंडर करके ठेकेदार चयनित कर लिए हैं। बारिश के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे नागरिकों को गड्ढायुक्त सड़कों और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
55.41 करोड़ की अवस्थापना निधि से यहां होंगे काम
कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड के ईब्लॉक में 1.27 करोड़ से सड़क, इंटरलाकिंग और नाली सुधार
लेबर कालोनी वार्ड के लेबर कालानी में 1 करोड़ से सड़क सुधार, इंटरलाकिंग एवं नाली मरम्मत
फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के प्रीति नगर, रहीम नगर डुडौली मार्ग तक 52 लाख से सड़क एवं नाली निर्माण
जानकीपुरम तृतीय वार्ड में अब्दुल्ला प्लाजा से ग्रीन सिटी अस्पताल तक 98.91 करोड़ से सड़क व नाली निर्माण
अलीगंज वार्ड के सेक्टर एच 1 की आंतरिक गलियों में 1.95 करोड़ से सड़क व नाली सुधार
चिनहट प्रथम वार्ड के सतरिख रोड पर एल्डिको चौराहा तक 1.80 करोड़ से आरसीसी नाली कवरिंग
पेपर मिल कालोनी में फन मॉल से नगर आयुक्त कैम्प कार्यालय तक 1.33 करोड़ से इंटरलाकिंग
राजीव गांधी प्रथम वार्ड के विवेक खंड 2 में 1.71 करोड़ से सभी गलियों और सड़कों एवं पटरी का सुधार
इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड के वृंदावन कालोनी सेक्टर 4 बी में 1.15 करोड़ से सड़क व नाली निर्माण
हिन्द नगर वार्ड के बरिगवां में 1.30 करोड़ से क्षतिग्रस्त गलियों में नालियों व सीसी रोड का निर्माण
राजा बिजली पासी प्रथम वार्ड के रॉयल सिटी कालोनी में 2.24 करोड़ से सीसी रोड व नाली निर्माण
15वें वित्त के 13.26 करोड़ से ये कार्य होंगे
लाला लाजपत राय वार्ड के सेक्टर सी स्थित सब्जी मंडी डिवाइडर से दोनों ओर 1.41 करोड़ से सड़क सुधार
जानकीपुरम प्रथम वार्ड के जानकीपुरम कालाेनी में 90 लाख से सड़क और इंटरलाकिंग
फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड के श्याम विहार कालोनी में 1.04 करोड़ से सड़क निर्माण
जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में सहारा एस्टेट के पास 99 लाख से सड़क निर्माण व डिवाइटर की पुताई
चित्रगुप्त नगर वार्ड के कृष्णानगर, विजयनगर में टेक्निकल स्कूल के पास 1.45 करोड़ से सड़क पुननिर्माण
ः



