TrendingUttar Pradesh

Hardoi Crime : झांड-फूंक के नाम पर बेहोश कर किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने तांत्रिक को दबोचा

Hardoi Crime : झांड-फूंक के नाम पर बेहोश कर किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने तांत्रिक को दबोचा

हरदोई, अमृत विचार। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में झाड़फूंक के जरिए बीमारी ठीक करने का दावा करने वाले एक तांत्रिक पर 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि तांत्रिक ने पूजापाठ के बाद किशोरी को अकेले कमरे में ले जाकर उसे बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद किशोरी के शोर मचाने पर बाहर बैठे उसके पिता कमरे में पहुंचे। आरोप है कि तांत्रिक ने उन्हें गालीगलौज करते हुए घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीमारी ठीक करने के नाम पर तांत्रिक के पास पहुंचे

बताया गया कि कासगंज निवासी एक व्यक्ति गाजियाबाद में नौकरी करता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी कुछ समय से बीमार चल रही थी। इसी दौरान किसी परिचित ने उसे सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर निवासी तांत्रिक रामतीर्थ के बारे में बताया। दावा किया गया कि झाड़फूंक के जरिए किशोरी की बीमारी ठीक हो सकती है। इसके बाद किशोरी का पिता छह अगस्त की शाम उसे लेकर घोड़ीधर ईंटभट्ठे के चौकीदार रामतीर्थ के पास पहुंचा।

पूजापाठ के बाद किशोरी को कमरे में ले जाने का आरोप

पीड़िता के पिता के मुताबिक, तांत्रिक ने पहले पूजापाठ किया। इसके बाद वह किशोरी को अकेले कमरे में ले गया। आरोप है कि कमरे में उसने किशोरी को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद होश में आने पर किशोरी ने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया और शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर बाहर बैठे पिता कमरे की ओर दौड़े।

घटना बताने पर धमकी देने का आरोप

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पिता के पहुंचने पर आरोपी तांत्रिक ने उनके साथ गालीगलौज की और घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply