TrendingUttar Pradesh

Hardoi Kanwar Yatra Accident : कांवड़ियों के साथ लौट रहे बच्चे की ट्राली से कुचल कर मौत

Hardoi Kanwar Yatra Accident : कांवड़ियों के साथ लौट रहे बच्चे की ट्राली से कुचल कर मौत

हरदोई, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा के दौरान बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। पिता के साथ कांवड़ियों के जत्थे में शामिल छह वर्षीय बच्चा ट्रैक्टरट्रॉली से नीचे गिर गया। इसी दौरान पीछे जुड़ी दूसरी ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कांवड़ियों के जत्थे में मातम पसर गया।

कांवड़ लेने के बाद गोला गोकर्णनाथ जा रहा था जत्था

लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के डहर निवासी रामलखन शनिवार को ट्रैक्टरट्रॉली से कांवड़ियों के जत्थे के साथ मेंहदीघाट पहुंचा था। उसके साथ उसका छह वर्षीय बेटा हैप्पी भी था। रामलखन के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे कांवड़ लेने के बाद जत्था गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुआ। ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रॉलियां जुड़ी हुई थीं। हैप्पी आगे वाली ट्रॉली में पिता के साथ बैठा था।

झटके से नीचे गिरा मासूम, पीछे की ट्रॉली से कुचला

जैसे ही जत्था बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर के पास पहुंचा, ट्रैक्टरट्रॉली में अचानक झटका लगा। इससे हैप्पी नीचे गिर गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पीछे जुड़ी दूसरी ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में हैप्पी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कांवड़ियों में अफरातफरी मच गई।

दो भाइयों में बड़ा था हैप्पी

हैप्पी रामलखन के दो बेटों में बड़ा था और बाल वाटिका में पढ़ाई करता था। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से उसकी मां ममता का रोरोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना पर बिलग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply