BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

AR रहमान के बेटे अमीन का हुआ रोड एक्सीडेंट, खुद चला रहे थे पोर्श कार

चेन्नई मशहूर संगीतकार एआर रहमान के बेटे और गायक एआर अमीन सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा चेन्नई के गिंडी इलाके में तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि अमीन को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

AR रहमान के बेटे अमीन का हुआ रोड एक्सीडेंट, खुद चला रहे थे पोर्श कार

जानकारी के मुताबिक, अमीन अपनी पोर्श कार से जा रहे थे और उनके साथ एक दोस्त भी मौजूद था। इसी दौरान उनकी कार की एक रैपिडो वैगनआर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद अमीन और उनके दोस्त को इलाज के लिए नजदीकी कावेरी अस्पताल ले जाया गया।

साइड रोड से मुख्य मार्ग पर आ रही थी वैगनआर

पुलिस के अनुसार, वैगनआर एक साइड रोड से मुख्य मार्ग पर प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही पोर्श कार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं।

दुर्घटना में वैगनआर में सवार एक व्यक्ति भी घायल हुआ, जिसे कलैग्नर सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल अमीन को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह घर लौट गए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply