
युवती का शव मिलने के बाद होटल कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान कमरे से युवती का लाल रंग का अटैची खाली हालत में मिला। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है।
हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ मृतका की पहचान और उसके साथ कमरे में आने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।


