CrimeIndiaTrending

साहब मेरे पति के कई महिलाओं से संबंध, मना करने पर पीटता है’, मोबाइल में चैट देख पत्नी सीधी थाने पहुंची..

साहब मेरे पति के कई महिलाओं से संबंध, मना करने पर पीटता है’, मोबाइल में चैट देख पत्नी सीधी थाने पहुंची..

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक 21 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद उसके पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा और वह कथित तौर पर कई महिलाओं के संपर्क में रहने लगा। विरोध करने पर पति द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी फरवरी 2025 में हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद उसे पति की गतिविधियों पर संदेह होने लगा। महिला का दावा है कि पति का मोबाइल फोन देखने पर उसे कई युवतियों के फोटो, चैट और बातचीत मिली।

महिलाओं को पैसे देकर बुलाने का आरोप

महिला ने अपने शिकायती आवेदन में आरोप लगाया है कि पति की मोबाइल चैट में अलग-अलग महिलाओं को पैसे देकर बुलाने से संबंधित बातचीत मौजूद थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, चैट में कथित तौर पर रकम तय करने और पैसों के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड भी दिखाई दिए।

महिला का कहना है कि जब उसने पति से इस बारे में सवाल किया और इन गतिविधियों का विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पति ने उसके साथ मारपीट की।

दोस्त की पत्नी से संबंध का भी आरोप

शिकायत में विवाहिता ने अपने पति पर उसके दोस्त की पत्नी के साथ भी कथित संबंध होने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, पति की कथित गतिविधियों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।

उसने पति को समझाने और परिवार को बचाने की कई बार कोशिश की, लेकिन उसके मुताबिक पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि दूसरी महिलाओं से संपर्क का विरोध करने पर उसके साथ विवाद और मारपीट की जाती थी।

तीन माह की गर्भावस्था में जबरन गर्भपात कराने का दावा

विवाहिता ने पुलिस को दिए आवेदन में एक और गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि गर्भवती होने के बाद उसके पति ने कथित तौर पर उसकी तीन माह की गर्भावस्था का जबरन गर्भपात करा दिया।

महिला ने इस घटना की भी जांच कराने की मांग की है। उसने पुलिस से पति के कथित अन्य महिलाओं से संबंध, मारपीट और गर्भपात से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला थाना पुलिस ने शुरू की जांच

महिला थाना प्रभारी संतोषी कनाशिया के अनुसार, विवाहिता की ओर से शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में बताए गए तथ्यों के साथ उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित परिस्थितियों की भी जांच करेगी। फिलहाल महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply