TrendingUttar Pradesh

Unnao News : मिट्टी खनन से बने तालाब में डूबकर युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Unnao News : मिट्टी खनन से बने तालाब में डूबकर युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

सफीपुर/उन्नाव, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवगांव के मजरा मद्दूखेड़ा में सोमवार भोरपहर शौच के लिए तालाब किनारे गए 35 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

देवगांव के मजरा मद्दूखेड़ा निवासी सुरेंद्र पुत्र श्रीराम सोमवार भोरपहर गांव के बाहर शौच के लिए गया था। तभी तालाब किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। बताया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए मिट्टी निकाले जाने से यहां तालाब की गहराई 15 से 20 फीट तक हो गई है। जिससे युवक गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।

सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वह 4 भाईबहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से पत्नी सीमा व 12 वर्षीय पुत्र काशी रोरोकर बेहाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply